Search

 
 
 

झारखंड ATS ने HUT से जुड़े आंतकी अम्मार याशर को धनबाद से किया गिरफ्तार

 
इंडियन मुजाहिदीन के बाद HUT में था सक्रिय Ranchi :  झारखंड एटीएस ने गुरुवार को आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तरीह (HUT) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी अम्मार याशर को गिरफ्तार किया है. अम्मार याशर को  धनबाद के शमशेर नगर इलाके से पकड़ा गया. गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.  यूएपीए अधिनियम के तहत हाल ही में संगठन पर लगे प्रतिबंध के बाद भारत में दर्ज यह पहला आपराधिक मामला है. पहले इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा था अम्मार : जांच में सामने आया है कि अम्मार याशर पहले प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का सदस्य था. वर्ष 2014 में राजस्थान पुलिस ने उसे जोधपुर से गिरफ्तार किया था और उसने करीब 10 साल जेल में बिताये. हाल ही में मई 2024 में जमानत पर रिहा होने के बाद उसने  हिज्ब-उत-तहरीर के संपर्क में आया. झारखंड एटीएस ने कुछ दिन पहले भी हिज्ब-उत-तहरीर के तीन अन्य सदस्यों को धनबाद से गिरफ्तार किया था. इनकी पहचान गुलफाम हसन, अयान जावेद, मोहम्मद शहजाद आलम और शबनम परवीन के रूप में हुई थी.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही