Search

 
 
 

विधायक प्रतिनिधि की हत्या में शामिल रहे भोला पांडेय गिरोह के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

 
Ranchi : झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ता ( एटीएस) ने कार्रवाई करते हुए भोला पांडेय गिरोह के दो हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एटीएस की टीम ने रविवार को राजधानी के पुंदाग ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर गिरोह के अपराधी पतरातू निवासी सुभाष कुमार सिंह उर्फ बाघा और मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार किया है.  बीते महीने रामगढ़ जिले के पतरातू में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर बिदिका बाउरी की हत्या और हरदेव निर्माण फायरिंग मामले में  दोनों शामिल थे. एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुंदाग इलाके में गिरोह के दो अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने में जुटे हैं. एटीएस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से मोबाइल समेत कई अन्य सामान बरामद हुए हैं.

अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि की हुई थी हत्या

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सौंदा बस्ती में बीते 25 फरवरी की रात अज्ञात अपराधियों ने बड़कागांव के विधायक अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. रात के आठ बजे के करीब अज्ञात अपराधियों ने बितका बाउरी को गोली मार दी थी और फरार हो गए थे. गोली लगने के बाद स्थानीय लोग तुरंत उसे भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.
इसे भी पढ़ें – Breaking">https://lagatar.in/breaking-icse-10th-and-12th-board-results-released-check-here/">Breaking

: ICSE 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही