Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव से 6 दिनों तक पूछताछ करेगी ATS, कोर्ट ने दी इजाजत

Ranchi : गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को रिमांड पर लेकर एटीएस 6 दिनों तक पूछताछ करेगी. इसके लिए एटीएस ने कोर्ट में आवेदन दिया था. रांची एटीएस के स्पेशल कोर्ट में एटीएस ने रिमांड पीटिशन दाखिल कर अमन श्रीवास्तव की 15 दिनों की रिमांड में देने की इजाजत मांगी थी. लेकिन कोर्ट ने एटीएस को 6 दिनों की ही रिमांड की मंजूरी दी है.  अमन श्रीवास्तव की ओर से अधिवक्ता विश्वजीत मुखर्जी ने कोर्ट में बहस की. उन्होंने  एटीएस द्वारा 15 दिनों की रिमांड मांगे जाने का पुरजोर विरोध किया.

गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड एटीएस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था

बता दें कि अमन श्रीवास्तव को गुरुवार सुबह न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था. जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. अमन श्रीवास्तव को जब कोर्ट लाया गया, उस दौरान सिविल कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. छह जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड एटीएस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद अमन श्रीवास्तव को बीते बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई से रांची लाया गया था. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही