Ranchi : झारखंड में जनगणना 2027 के लिए नियुक्त जनगणना पदाधिकारियों के तबादले पर 31 मार्च 2027 तक के लिए रोक लगा दी गयी है. राज्य सरकार ने इससे संबंधित आदेश सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और उपायुक्तों को भेज दिया है.
सरकार की ओर से भेजे गये आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय गृह सचिव ने 31 मार्च 2027 तक जनगणना पदाधिकारियों के तबादले नहीं करने का आदेश दिया है. राज्य में भारत की जनगणना 2027 के लिए जनगणना पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है. इनका तबादला 31 मार्च 2027 तक नहीं करना है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जारी निर्देश के तहत राज्य की प्रशासनिक सीमाओं ( जिला, प्रखंड, पंचायत की सीमा) में भी 31 मार्च 2027 तक कोई बदलाव नहीं किया जायेगा. रोक का आदेश केंद्रीय गृह मंत्रालय और जनगणना निदेशालय के निर्देशों के तहत जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत लागू किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment