Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड बंद का रहा मिलाजुला असर, प्रदर्शनकारियों ने खोले सभी रास्ते

आदिवासी संगठनों ने आज झारखंड बुलाया. यह बंद आदिवासी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, जमीन विवाद और विकास योजनाओं को लेकर बुलाया गया था.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: आदिवासी संगठनों ने आज झारखंड बुलाया. यह बंद आदिवासी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, जमीन विवाद और विकास योजनाओं को लेकर बुलाया गया था. बंद के दौरान रांची के विभिन्न इलाकों में आदिवासी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य सड़कों को बंद कर दिया था. प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध जताया, जिसके चलते यातायात में बाधा उत्पन्न हुई और व्यापार, परिवहन व सार्वजनिक सेवाओं पर असर पड़ा.
प्रदर्शनकारियों ने करीब तीन बजे के प्रदर्शन समाप्त कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक अपना विरोध खत्म करते हुए एक दूसरे के बीच खिचड़ी का वितरण किया और फिर रास्ते खोल दिए. 

 

रांची के प्रमुख इलाकों जैसे जोड़ापुल, कांके, सिरमटोली मुंडा चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, सहजानंद चौक और पिस्का मोरे में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम की. प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और रास्तों को अवरुद्ध कर दिया, जिससे वाहन रुक गए और यात्री परेशान हो गए. अल्बर्ट एक्का चौक पर आदिवासी संगठनों ने दुकानों को बंद कराया और रास्ता जाम किया. इस दौरान अन्य दिनों की अपेक्षा सड़क पर वाहन कम दिखे.


इस बंद का राज्यभर में असर दिखा, जिसमें दुकानें, कार्यालय और सार्वजनिक परिवहन प्रभावित हुए. हालांकि प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक अपना विरोध दर्ज किया और बाद में प्रदर्शन खत्म कर दिया.

 


 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही