Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठनों का झारखंड बंद, सड़कों पर उतरे युवा

Ranchi :  नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठनों ने आज बुधवार को झारखंड बंद बुलाया है. बंद को सफल बनाने के लिए  युवा सड़क पर उतरकर दुकान और हाट बाजार को बंद कराना शुरू कर दिया है. दूसरी ओर बंद को देखते हुए पूरे राज्य में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये है. पुलिस मुख्यालय ने भी सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है. बंद को लेकर रांची, बोकारो और धनबाद के एसपी को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गयी है. बंद समर्थकों से निपटने के लिए 5000 से अधिक जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गयी है. [caption id="attachment_612561" align="aligncenter" width="640"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-19-at-8.15.27-AM.jpeg"

alt="" width="640" height="352" /> हाट बाजार को बंद कराते छात्र[/caption]

दूसरे दिन छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस 

झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन की तरफ से 72 घंटे के आंदोलन है. दूसरे दिन छात्रों ने मशाल जुलूस निकाला. इस दौरान सभी छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ गये और झारखंड बंद का आह्वान किया. छात्रों ने कहा कि नियोजन नीति का विरोध तबतक नहीं थमेगा, जबतक हमारी मांग पूरी नहीं की जाती है. [caption id="attachment_612563" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-19-at-8.15.14-AM.jpeg"

alt="" width="1600" height="1204" /> फिरायालाल में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती[/caption]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-19-at-8.15.13-AM.jpeg"

alt="" width="1600" height="720" />

छात्रों पर हुई थी लाठीचार्ज

झारखंड नियोजन नीति 60: 40 के विरोध में छात्र संगठनों का 72 घंटे का आंदोलन सोमवार से ही शुरू है. 17 अप्रैल को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सीएम आवास घेरने पहुंचे थे. इस दौरान वे कांके रोड राम के मंदिर के पास बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की. लेकिन वे नहीं माने तो पुलिस ने उनको रोकने के लिए लाठीचार्ज किया. इसमें कई छात्र घायल हो गये. किसी का सिर फटा तो किसी के पीठ और पैर में चोट लगा. सड़क पर पुलिस और छात्रों के बीच नोंकझोक देखी गयी. पुलिस के बल प्रयोग करने के बाद छात्र पीछे हटे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही