Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छात्रों के झारखंड बंद का नहीं दिखा असर, खुली रहीं दुकानें, यातायात सामान्य

Ranchi: नियोजन और बेरोजगारी मुद्दे पर छात्र संगठनों ने सोमवार को झारखंड बंद बुलाया. राजधानी रांची में इसका खास असर देखने को नहीं मिला. आम दिनों की तरह दुकानें खुली रहीं. लोग अपने ऑफिस और कामों पर जाते देखे गए. वहीं सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी आम दिनों की तरह ही रही. झारखंड यूथ एसोसिएशन, झारखंड उलगुलान मार्च, पंच परगना फाइटर आदिवासी छात्र संघ ने सोमवार को झारखंड बंद का आह्वान किया था. देखें वीडियो

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बंद को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे. रांची की विभिन्न सड़कों पर भारी संख्या में जवानों को तैनात किया गया था. जानकारी के अनुसार, शहर में करीब 2000 जवानों की तैनाती की गई थी. बंद शांतिपूर्वक रहा. [caption id="attachment_604270" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-14.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> तस्वीर- शहर की सड़कों पर यातायात[/caption] वहीं झारखंड यूथ एसोसिएशन के सफी इमाम ने कहा कि हम लोगों ने बंद का आवाहन किया था. जिसे देखते हुए रांची में लगभग 2000 पुलिस बल की तैनाती की गई. हमने शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की बातें कही थी. लेकिन हमें प्रशासन द्वारा डराया धमकाया जाता है, यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है. सफी ने कहा कि यह सरकार कहती थी की रोजगार देंगे और बेरोजगारी भत्ता देंगे. लेकिन सारे वायदों में यह सरकार विफल रही है. 1932 खतियान लागू की बात भी जुमलेबाजी निकली. सारे मुद्दों को वह लाए थे लेकिन आज युवा ठगा महसूस कर रहा है. जिसे देखते हुए हम तमाम छात्र आंदोलन कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें- देश">https://lagatar.in/first-forecast-of-monsoon-released-in-the-country-rain-will-be-less-than-normal-danger-of-el-nino/">देश

में मॉनसून का पहला अनुमान जारी, सामान्य कम होगी बारिश, अल नीनो का खतरा
   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही