Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नियोजन नीति को लेकर 10 अप्रैल को झारखंड बंद, आदिवासी सेंगेल अभियान ने किया समर्थन

Ranchi : पूर्व सांसद एवं आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि झारखंड सरकार अविलंब संविधान सम्मत नियोजन नीति लागू करे या प्रखंडवार नियोजन नीति लागू हो. उन्होंने कहा कि टालमटोल का रवैया और झुनझुना थमाने वाली कार्रवाई बंद हो. नियोजन नीति को सालखन ने गंभीर मुद्दा बताया. कहा कि 10 अप्रैल के दिन युवाओं ने झारखंड बंद की घोषणा की है. जो झारखंड के युवाओं के हित में है. सालखन ने कहा कि आदिवासी सेंगेल अभियान इस बंद का सर्मथन करेगा. साथ ही तमाम आदिवासी मूलवासी संगठनों से अपील करते हुए कहा कि इस बंद को जनबंदी का स्वरूप देते हुए खुलकर समर्थन करें. अन्यथा झारखंड प्रदेश निर्माण और हेमंत सरकार के चलने का कोई औचित्य नहीं है. यहां बता दें कि आदिवासी सेंगेल अभियान, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा और झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 20 मार्च को बोकारो बिरसा आश्रम में आदिवासी बचाओ अभियान के बैनर तले जनसभा की थी. जिसमें 10 अप्रैल 2023 को सभी प्रखंडों में प्रखंडवार नियोजन नीति लागू करो की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का फैसला लिया गया था. लेकिन बाद इसे नियोजन के लिए झारखंड बंद कार्यक्रम के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें - Breaking">https://lagatar.in/big-blow-to-suspended-ias-pooja-singhal-ed-court-rejects-discharge-petition/">Breaking

: निलंबित IAS पूजा सिंघल को बड़ा झटका, ED कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज याचिका

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही