Search

झारखंड बंदः रांची के न्यू मार्केट चौराहा पर टायर जलाकर प्रदर्शन, लगा जाम

Ranchi : छात्रों पर लाठी चार्ज के खिलाफ आहूत झारखंड बंद के दौरान मंगलवार को भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने रातू रोड न्यू मार्केट चौराहा पर बवाल काटा. प्रदर्शनकारियों ने दिन के 11 बजे सड़क पर नारेबाजी की. टायर जलाकर सड़क पर प्रदर्शन किया. सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
 
रातू रोड न्यू मार्केट चौराहा पर टायर जलाकर आवागमन बाधित करते भाजपा के कार्यकर्ता.

Ranchi : छात्रों पर लाठी चार्ज के खिलाफ आहूत झारखंड बंद के दौरान मंगलवार को भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने रातू रोड न्यू मार्केट चौराहा पर बवाल काटा. प्रदर्शनकारियों ने दिन के 11 बजे सड़क पर नारेबाजी की. टायर जलाकर सड़क पर प्रदर्शन किया. सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. 

Uploaded Image

झारखंड बंद के दौरान रातू रोड में प्रदर्श करते भाजपा के नेता कार्यकर्ता.

रातू रोड न्यू मार्केट चौराहे पर प्रदर्शन की वजह से रातू रोड में जाम लग गया है. पुलिस ट्रैफिक नियंत्रण करने में लगी है. एहितायत के तौर पर पुलिस तैनात है और भाजपा नेताओं को समझाने की कोशिश कर रही है.

इससे पहले भाजपा नेताओं ने हरमू रोड स्थित किशोरगंज चौक पर और हरमू चौक पर भी सड़क पर टायर जलाकर आवागमन को बाधित करने की कोशिश की. हालांकि दोनों जगहों पर पुलिस फोर्स के पहुंचते ही भाजपा के नेता-कार्यकर्ता नारेबाजी करते और दुकानों को बंद रखने की बात बोलते निकल गये. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही