Search

 
 
 

झारखंड बीएड/एमएड/बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल को, आज से आवेदन शुरू

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने बीएड, एमएड और बीपीएड पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए 26 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा होनी है. शैक्षणिक सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है.
 

Ranchi :  झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने बीएड, एमएड और बीपीएड पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए 26 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा होनी है. शैक्षणिक सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है.

 

अभ्यर्थी 25 मार्च तक JCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट http://jceceb.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. वहीं फॉर्म में हुई गलतियां 26 और 27 मार्च को सुधारा जा सकता है.  अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले पात्रता, प्रमाण-पत्र और निर्देश ध्यान से पढ़ लें.

 

परीक्षा की तिथि और जगह

परीक्षा की तिथि : 26 अप्रैल 2026

परीक्षा स्थान : रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा

परीक्षा मोड : OMR आधारित (ऑफलाइन)

एडमिट कार्ड : परीक्षा से चार दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध

 

पात्रता मापदंड

बीएड/बीपीएड/एमएड के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर पास होना जरूरी है.

सामान्य वर्ग :  न्यूनतम 50% अंक

आरक्षित वर्ग :  न्यूनतम 45% अंक

विज्ञान और गणित विषय वाले इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी स्नातक :  55% अंक (आरक्षित वर्ग 50%)

एमएड में प्रवेश के लिए बीएड पास होना जरूरी

अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. लेकिन प्रवेश के समय अंतिम परिणाम प्रस्तुत करना होगा. 

 

परीक्षा पैटर्न

कुल प्रश्न : 100 बहुविकल्पीय

प्रत्येक प्रश्न : 1 अंक मिलेंगे

गलत उत्तर पर :  0.25 अंक की कटौती

 

विषयवार प्रश्न

भाषा दक्षता (हिंदी और अंग्रेजी) : 30

शिक्षण अभिरुचि : 40

तर्कशक्ति : 30


आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग : 1000 रुपये

पिछड़ा वर्ग (I/II) : 750 रुपये

अनुसूचित जाति/जनजाति और झारखंड की महिलाएं : 500 रुपये

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं

शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा और यह रिफंडेबल नहीं होगा

आरक्षण व्यवस्था

झारखंड के विश्वविद्यालयों से उत्तीर्ण छात्रों के लिए 85% सीटें आरक्षित

15% सीटें खुली श्रेणी के लिए

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही