Search

 
 
 

झारखंड की बेंचप्रेस टीम सोमवार को गोवा के लिये रवाना होगी

 
Ranchi : झारखंड की बेंचप्रेस टीम सोमवार को रांची से गोवा के लिये रवाना होगी. गोवा में 15 नवम्बर से 20 नवम्बर तक राष्ट्रीय बेंचप्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. राज्य टीम में कुल 25 सदस्य हैं, जिनमें छह महिला खिलाड़ी हैं. टीम के खिलाड़ी एक साथ रवाना न होकर अलग-अलग रवाना हो रहे हैं.प्रतियोगिता में सब जूनियर से लेकर सीनियर व वेटरन तक के ईवेंट आयोजित होंगे. इस प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय टीम का चयन किया जाएगा जो अगले मैच 24 से 30 दिसंबर तक तुर्की में होनेवाली एशियन बेंचप्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही