Search

 
 
 

झारखंड : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को भानु प्रताप शाही का पत्र, इस्तीफा देने की सलाह

पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने राज्य सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर को खुला पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने कहा है कि मंत्री होने के बावजूद अफसर उनकी बात नहीं सुन रहे हैं. इससे उनकी छवि कमजोर हो रही है.
 

Ranchi : पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने राज्य सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर को खुला पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने कहा है कि मंत्री होने के बावजूद अफसर उनकी बात नहीं सुन रहे हैं. इससे उनकी छवि कमजोर हो रही है.

 

भानु प्रताप शाही ने लिखा है कि सरकार में बड़े पद पर होने के बाद भी अगर अधिकारी किसी मंत्री की बात नहीं मान रहे हैं, तो इसके पीछे ऊपर के स्तर  का इशारा हो सकता है. उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना बड़े अधिकारियों या सरकार की सहमति के ऐसा करने की हिम्मत नहीं करता.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार को अब स्वाभिमानी नेताओं की जरूरत नहीं है. सरकार सिर्फ ऐसे लोगों को चाहती है जो हर बात पर हां में हां मिलाएं. उनका कहना है कि मंत्री को लगातार अपमानित किया जा रहा है ताकि वह खुद ही पद छोड़ दें.

 

पत्र में भानु प्रताप शाही ने मंत्री राधाकृष्ण किशोर को इस्तीफा देने और अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि रोज अपमान सहने से बेहतर है कि वह सम्मान के साथ पद छोड़ दें.

 

उन्होंने यह भी लिखा कि ऐसा करने से उनका और पलामू का राजनीतिक सम्मान बना रहेगा. उनके अनुसार, पलामू के लोग अपने नेता को अफसरों के सामने बेबस नहीं देखना चाहते.

 

इस पत्र के जरिए भानु प्रताप शाही ने मंत्री से आत्मसम्मान को प्राथमिकता देने और जल्द बड़ा फैसला लेने की अपील की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही