Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भोलानाथ सिंह ने झारखंड का बढ़ाया मान, जापान में आयोजित एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में जूरी ऑफ अपील के चेयरमैन बने

Ranchi :  जापान के ककमीगहरा में 2 से 11 जून तक एशिया हॉकी महासंघ के तत्वाधान में महिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष और एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह को जूरी ऑफ अपील का चेयरमैन बनाया गया है. एशिया हॉकी महासंघ ने अध्यक्ष फुमियो ओगुरा ने पत्र भेजकर भोलानाथ सिंह को इसकी सूचना दी. झारखंड के खेल इतिहास में यह पहला अवसर है, जब किसी खेल प्रशासक को विदेश में आयोजित प्रतियोगिता में चेयरमैन जूरी ऑफ अपील नियुक्त किया गया है. झारखंड वासियों के लिए यह गौरव की बात है. (पढ़ें, आर्मी">https://lagatar.in/army-land-scam-after-remand-is-over-7-accused-produced-in-court-sent-to-jail/">आर्मी

लैंड स्कैम : रिमांड खत्म होने के बाद 7 आरोपी कोर्ट में किये गये पेश, जेल भेजे गये)

पिछले माह एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे भोलानाथ सिंह

बता दें कि भोलानाथ सिंह पिछले माह ही एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे. साथ ही उन्हें एशिया महाद्वीप का उभरता हुआ सर्वश्रेष्ठ खेल प्रशासक के लिए सम्मानित भी किया गया था. भोलानाथ सिंह को हॉकी इंडिया के सभी पदाधिकारी, सदस्यों सहित झारखंड के सीईओ रजनीस कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, चंद्र्याणी मजूमदार, अशोक कुमार भगत, धर्मेंद्र सिंह,अरविद कुमार तूफानी, अरविंद सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, बीर सिंह मुंडा, विजय प्रताप सनातन, सुरजीत झा, संतोष कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, एक्सक्यूटिव डायरेक्टर शशि कांत प्रसाद सहित हॉकी झारखंड के सभी सदस्यों और सभी जिला के अध्यक्षों और सचिव ने बधाई दी है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-corona-update-148-new-patients-found-in-24-hours-active-case-470/">झारखंड

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 148 नये मरीज मिले, एक्टिव केस 470
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही