Search

 
 
 

मटकाबाजों पर बड़ी कार्रवाई, छापा मार कर रांची पुलिस ने मटका खेल रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया

 
Ranchi : रांची पुलिस ने मटका खेल रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी कौशल किशोर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई की. पुलिस ने लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कोनका रोड स्थित शरीफ होटल के पीछे एक पुराने घर में छापेमारी की, जहां ले मटका खेलते 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मौके से पुलिस ने मटका खेलने का सामान,13 पीस मोबाइल, 47 हजार रूपया और नशे के कैप्सूल बरामद किये हैं.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

एसएसपी कौशल किशोर को सूचना मिली थी कि होटल शरीफ के पीछे एक घर में बड़े पैमाने पर मटका चलाया जा रहा है, साथ ही वहां नशे का कारोबार भी चल रहा है. सूचना मिलने पर सिटी एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम में लोअर बाजार थाना प्रभारी के साथ-साथ पीसीआर और लालपुर पुलिस को शामिल किया गया था. टीम ने शरीफ होटल की गली को पूरी तरह से घेरकर अचानक छापेमारी की. इस छापेमारी में 18 मटकाबाजों को गिरफ्तार कर लिया. जिस घर में मटका खिलाया जा रहा था. जब पुलिस की टीम ने वहां सर्च ऑपरेशन चलाया तो वहां भारी मात्रा में नशे के कैप्सूल भी बरामद किये गये

मटकाबाज गिरफ्तार हुए 

गिरफ्तार हुए लोगों में मनोज कुमार गुप्ता, एखलाख अहमद, मोहम्मद नौशाद, शेरू अंसारी, अरबाज अंसारी, मोहम्मद इमरान, अमित मुंडा, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद साकिब, रिजवान खान,पवन कुमार डे, दिल अफरोज आलम, आतिफ अफताब, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद सोहेल और मोहम्मद राजू शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही