Search

 
 
 

झारखंड के भाजपा सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन,  JPSC- JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप, CBI जांच की मांग

NEET पेपर लीक को लेकर देश भर में बवाल मचने के बाद अब  झारखंड में जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली को लेकर राज्य का तापमान चरम पर है. आज बुधवार को झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद परिसर स्थित मकर द्वार पर हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
 
  • कांग्रेस हेमंत सोरेन सरकार से अपना समर्थन वापस लेकर इस्तीफे की मांग करे
  • उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में झारखंड के 19 बच्चों की मौत हो गयी
  • दिल्ली में कांग्रेस अप्रत्यक्ष रूप से छात्रों को भड़काने का काम कर रही है, ,

NewDelhi  : NEET पेपर लीक को लेकर देश भर में बवाल मचने के बाद अब  झारखंड में जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली को लेकर राज्य का तापमान चरम पर है. आज बुधवार को झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद परिसर स्थित मकर द्वार पर हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

 

 

भाजपा सांसदों ने JPSC और JSSC, सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर सीबीआई जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कारवाई करने की मांग की.  

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए छात्रों के मुद्दे पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया. कहा कि एक ओर कांग्रेस दिल्ली में छात्रों के मुद्दे पर हाय तौबा मचा रही है,

 

दूसरी तरफ झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल सहित अन्य भर्ती परीक्षा घोटाले पर जुबान पर ताला जड़ा हुआ है.  कहा कि उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में तो झारखंड के 19 बच्चों की मौत हो गयी थी, लेकिन कांग्रेस के नेताओं की जुबान इस मामले पर बंद है.

 

भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दिल्ली में कांग्रेस अप्रत्यक्ष रूप से छात्रों को भड़काने का काम कर रही है,  झारखंड में कांग्रेस के समर्थन से सरकार चल रही है. यहां कांग्रेस के  मुंह पर ताला बंद है. आदित्य साहू ने कहा, अगर कांग्रेस सही में  छात्रों के मुद्दे पर गंभीर है तो  आज ही हेमंत सोरेन सरकार से अपना समर्थन वापस लेकर इस्तीफे की मांग करे. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही