Search

 
 
 

Jharkhand : भाजपा ने 513 मंडलों में योग शिविर का आयोजन किया

 
Ranchi : विश्व योग दिवस के मौके पर प्रदेश भाजपा द्वारा राज्य के 27 जिलों के 513 मंडलों में योग शिविर का आयोजन किया. जिसमें भाजपा के हजारों कार्यकर्ता योग दिवस कार्यक्रम में अपने अपने जिला मंडलों में शामिल होकर योगाभ्यास किया.प्रदेश अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय रॉक गार्डेन रांची, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी चंदन क्यारी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,विधायक नवीन जायसवाल रांची के अरगोड़ा मैदान,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद दीपक प्रकाश पटेल पार्क हरमू में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. योग दिवस पर सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह सहित प्रदेश के पदाधिकारी, सांसद, विधायकगण भी विभिन्न स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में आरती कुजूर , मनोज कुमार सिंह,नंदजी प्रसाद,राफिया नाज ने सराहनीय भूमिका निभाई.

विश्व बंधुत्व का मंत्र है योग: बाबूलाल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वह विधा जो व्यक्ति को विश्व से जोड़े योग है. योग विश्व बंधुत्व को बढ़ाने की ताकत है.आज पूरा विश्व एक स्वर से इसकी प्रशंसा करते हुए अनुसरण कर रहा है.कहा गया कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत पर केवल गर्व महसूस नहीं कर रहा हूं. बल्कि दुनिया में उसे प्रतिष्ठित कर रहा है.

योग विश्व को भारत का अमूल्य देन : बाऊरी

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि योग विश्व को भारत की अमूल्य देन है. भारत का प्राचीन ज्ञान विज्ञान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में महिमा मंडित हो रहा है. नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि योग जीवन जीने की कला है.यह विज्ञान और अध्यात्म का सम्मिश्रण है। यह जीव को शिव बनाने की साधना है. कर्मवीर सिंह ने कहा कि योग शरीर , मन और आत्मा की त्रिवेणी है.योग शांति,सद्भाव ,सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देता है. इसे भी पढ़ें -सांसद">https://lagatar.in/mp-chandraprakash-opens-front-against-tvnl-md/">सांसद

चंद्रप्रकाश ने टीवीएनएल के एमडी के खिलाफ खोला मोर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही