Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बीजेपी पूरे देश में बड़े पैमाने पर मनाने जा रही है. झारखंड बीजेपी ने भी व्यापक आयोजन की तैयारी की है. प्रदेश बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता राज्य के 5000 शक्ति केंद्रों पर योग करेंगे. सभी 513 मंडलों में मुकम्मल तैयारी कर ली गई है. राजधानी रांची सहित अलग-अलग जिलों में प्रमुख नेताओं का स्थल भी चिन्ह्ति कर लिया गया है, जहां वे कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ योगाभ्यास करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पहाड़ी मंदिर और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क में योगाभ्यास करेंगे.
स्कीम पर मोदी बोले- कुछ सुधार शुरू में भले ही खराब लगते हैं, पर लंबे वक्त में फायदेमंद [wpse_comments_template]
इन जगहों पर प्रमुख नेता करेंगे योगाभ्यास
दीपक प्रकाश - पहाड़ी मंदिर, रांची बाबूलाल मरांडी - मोराबादी आक्सीजन पार्क और मेटास एडवेन्टिस स्कूल रघुवर दास - एग्रिको मैदान, जमशेदपुर अर्जुन मुंडा - खूंटी धर्मपाल सिंह - सोसई मैदान, मांडर आशा लकड़ा - रांची महानगर भाजपा कार्यालय आदित्य साहू - बेड़ो प्रदीप वर्मा - सोसई मैदान, मांडर बालमुकुंद सहाय - पटेल पार्क, हरमू समीर उरांव - जतराटांड़ मैदान, हरमू संजय सेठ - मेकॉन नवीन जायसवाल - हटिया सुबोध सिंह गुड्डू - धुर्वा शिवपूजन पाठक - मेटास एडवेन्टिस स्कूल संजीव विजयवर्गीय - पहाड़ी मंदिर, रांची यदुनाथ पांडेय - गोंदा पर्यटन विहार सभागारभाजपा सम्मानित भी करेगी
इसके अलावा सभी सांसद, विधायक, सभी पार्टी पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया से लेकर जिला परिषद के अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख, नगर निगम के पार्षद से लेकर महापौर तक सभी लोग राज्य के विभिन्न जिलों में अलग-अलग शक्ति केंद्रों के माध्यम से लोगों के बीच योग करेंगे. वहीं योग दिवस पर बीजेपी ऐसे छात्र-छात्रा, युवक-युवतियां या अन्य लोग, जिन्होंने योग में उत्कृष्ट काम या नाम किए हैं, उन्हें चिन्हित कर सम्मानित भी करेगी. इसे भी पढ़ें – अग्निपथ">https://lagatar.in/modi-said-on-agneepath-scheme-some-reforms-may-seem-bad-in-the-beginning-but-beneficial-in-the-long-run/">अग्निपथस्कीम पर मोदी बोले- कुछ सुधार शुरू में भले ही खराब लगते हैं, पर लंबे वक्त में फायदेमंद [wpse_comments_template]
Leave a Comment