Search

 
 
 

झारखंड रक्तदाता दिवस : हरमू अस्पताल में रक्तदान शिविर, 84 यूनिट रक्त संग्रह

 
Ranchi : हरमू अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर में मेडिकल हेल्थ एडवाइजरी ट्रस्ट द्वारा बुधवार को झारखंड रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर में 84 लोगों ने रक्तदान किया. रक्तदान पूर्व स्वास्थ्य जांच करने के बाद रक्त संग्रह कर रक्तदाताओं को जलपान एवं डोनर सर्टिफिकेट दिया गया. इससे पहले शिविर का उद्घाटन रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा, आईसीएफएआईके के कुलपति डॉ रमन झा एवं हरमू अस्पताल के निदेशक डॉ सुहाष तेतरवे ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर आईएचएस के निदेशक डॉ धीरज भी उपस्थित थे.

रक्तदान शिविर में इन्होंने निभाई भूमिका

रिम्स ब्लड बैंक के चिकित्सक डॉ चंद्र भूषण एवं कविता देवधरिया ने अपनी टीम के साथ रक्त संग्रह में सहयोग किया. शिविर के संचालन में हरमू अस्पताल की सुनीता, सुमन, पप्पू, संतोष, स्वेता, सुकांति, कुलदीप धनंजय, डॉ सृष्टि, डॉ रवि भूषण का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें – मिशन">https://lagatar.in/mission-life-campaign-started-administered-oath-of-healthy-environment/">मिशन

लाइफ कैंपेन शुरू, स्वस्थ पर्यावरण की शपथ दिलायी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही