Ranchi : खेल एवं युवा मामले, भारत सरकार द्वारा 31 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्य प्रदेश एवं दिल्ली में आयोजित
5वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स की हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की बालक और बालिका हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई
है. झारखंड की दोनों टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही
है. ग्वालियर में आयोजित हॉकी मैच के क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में झारखंड की बालिका हॉकी टीम ने उत्तर प्रदेश को 2-1 से
हराया. वहीं बालक हॉकी टीम उत्तर प्रदेश को 1- 0 से रोमांचक मुकाबले में पराजित कर सेमीफाइनल में
पहुंची. इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, उपनिदेशक खेल साझा देव शंकर दास , चीफ डी मिशन उमेश लोहरा, मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार, खेल परामर्शी देवेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों, कोच व मैनेजर को बधाई दी
है. 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/whatsapp-image-2023_02_07-at-6.04.24-pm_958.jpg"
alt="" width="768" height="419" />
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-23-students-of-persistence-education-excel-in-jee-main/">रांची
: परसिस्टेंस एजुकेशन के 23 छात्रों का जेईई मेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Leave a Comment