Search

Jharkhand Breaking : महाधिवक्ता राजीव रंजन ने इस्तीफा दिया

Ranchi: खबर है कि झारखंड सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्य के मुख्य सचिव को भेज दिया है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया है या नहीं.

 

राजीव रंजन हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता हैं. वह सात फरवरी 2020 से महाधिवक्ता के पद पर हैं. महाधिवक्ता से जुड़े सूत्रों ने इस्तीफे की पुष्टि कर दी है. हालांकि इस्तीफे की वजह के बारे में पता नहीं चला है. लेकिन सत्ता के गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं.

 

इस्तीफे को लेकर बताया जा रहा है कि वर्तमान सरकार के पहले कार्यकाल में राजीव रंजन को महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था. लेकिन दूसरे कार्यकाल में महाधिवक्ता पद पर उनकी नियुक्ति को लेकर अलग से कोई आदेश जारी अब तक नहीं हुआ है. हालांकि वह सरकार के महाधिवक्ता के रुप में ही अब भी काम कर रहे हैं.

 

सरकार में इस बात की भी चर्चा है कि वह अब सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करेंगे. दिल्ली में उन्होंने अपना एक कार्यालय भी खोल रखा है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//