Search

 
 
 

झारखंड ने दिल्ली-शिमला की ठंड का रिकॉर्ड तोड़ा, गुमला 2.8, रांची का न्यूनतम तापमान 7°C

झारखंड में सर्दी का डबल अटैक जारी है. राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने शिमला और दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है. 26 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा, तो शिमला का अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि झारखंड के गुमला का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का पारा भी गिरकर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है.
 
  • अगले दो दिनों में दो डिग्री और गिरेगा पारा

Ranchi : झारखंड में सर्दी का डबल अटैक जारी है. राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने शिमला और दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है. 26 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा, तो शिमला का अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि झारखंड के गुमला का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का पारा भी गिरकर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है.

 

अगले दो दिनों में दो डिग्री और गिरेगा पारा

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना जताई है. वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है. वहीं रांची के आसपास के क्षेत्रों में 27 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस और 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

किस स्थान में कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

स्थान अधिकतम तापमान (°C)  न्यूनतम तापमान (°C)
रांची
21.4
 7.0
जमशेदपुर
 24
10.0
डालटनगंज 
23.2 5.6
बोकारो
21.6
7.5
चाईबासा 
26.8
 9.2
खूंटी
 24.3
 5.2
लोहरदगा
21.3 
5.2
लातेहार
17.4 
7.6
सरायकेला
26.2 
8.6
गुमला
21.7
2.8

देश के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
दिल्ली 
21
 09
मुंबई
28
 21
चेन्नई
27 
22
कोलकाता
23 
13
लखनऊ
20
09
पटना
21
12
रांची
20
08
भोपाल
24
10
मनाली
02 
-8
जयपुर 
29
 09
शिमला
13
 06

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही