Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखण्ड बजट 2022 : 25 फरवरी से होगी सत्र की शुरुआत, 3 मार्च को पेश होगा आम बजट

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखण्ड विधानसभा का 2022-23 का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू होगा. वहीं 3 मार्च को राज्य का आम बजट पेश किया जायेगा. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. बजट सत्र 25 मार्च तक चलेगा. 25 फरवरी को पहले दिन राज्यपाल रमेश बैस का सदन में अभिभाषण होगा. बजट सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होगा. इस दौरान होली का भी अवकाश होगा. इसे भी पढ़ें -वित्त">https://lagatar.in/finance-minister-nirmala-sitharaman-has-the-longest-budget-speech-will-present-the-second-paperless-budget-today/">वित्त

मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम है सबसे लंबा बजट भाषण, दूसरा पेपरलेस बजट आज करेंगी पेश 

जानें  बजट सत्र का कार्यक्रम

25 फरवरी - राज्यपाल का अभिभाषण 26-27 फरवरी - बैठक नहीं होगी. 28 फरवरी - प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान. 1 मार्च - बैठक नहीं होगी. 2 मार्च - प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2021-22 का तीसरा अनुपूरक बजट. 3 मार्च - प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश होगा 4 मार्च - प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर विवाद. 5 - 6 मार्च - बैठक नहीं होगी. 7 मार्च - प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान. 8 मार्च - प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान 9 मार्च - प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान. 10 मार्च - प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान. 11 मार्च - प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान. 12-13 मार्च - बैठक नहीं होगी. 14 मार्च - प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान. 15 मार्च- प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान. 16 से 20 मार्च - बैठक नहीं होगी. 21 मार्च - प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान. 22 मार्च - प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान. 23 मार्च - प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान 24 मार्च - प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य (यदि हो). 25 मार्च - प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य (यदि हो), गैर सरकारी सदस्यों के कार्य (गैर सरकारी संकल्प). इसे भी पढ़ें - बजट">https://lagatar.in/stock-market-jumps-before-budget-sensex-jumps-683-points-nifty-crosses-17500/">बजट

से पहले शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 683 अंक उछला, 17500 के पार पहुंची निफ्टी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही