Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING- झारखंड कैबिनेट : राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा, 26 प्रस्तावों पर मुहर

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक 26 प्रस्तावों पर मुहर लगी. राज्य के कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गयी है. 1 जनवरी से राज्यकर्मियों को महंगाई भत्ते में 38 से बढ़ा कर 42 प्रतिशत करने का फैसला लिया गया है. कुल चार फीसदी की बढोतरी की गयी है.

कैबिनेट के अहम फैसले

  • राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में मानदेय में वृद्धि
  •  दिलीप तिर्की प्रखंड विकास, पदाधिकारी कामडारा को आरोप मुक्त किया गया
  •  कार्मिक विभाग में नियुक्ति के लिए प्रपत्र 5 ही मान्य होगा
  •  पारिवारिक पेंशन में भी महंगाई भत्ते में 9 प्रतिशत की वृद्धि
  •  निजी मेडिकल कॉलेज में पीजी स्तर के विद्यार्थियों के लिए अलग अलग ट्रेनिंग में शुल्क का निर्धारण
  • झारखंड राज्य औषधि नियमावली की स्वीकृति
  • खनन विभाग में भूतत्विक नियमावली की स्वीकृति
  • उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय के सहयोग से दो मोबाइल संग्रहालय की स्वीकृति
  • श्रम नियोजन विभाग के अंतर्गत आपदा में मरने वाले मजदूरों के शव लाने में सहायता राशि को बढ़ाकर 25 से 50 हजार किया गया
  •  परिवहन विभाग झारखंड मोटर यान संवर्ग नियमावली की मंजूरी
  •  उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अंतर्गत जिन जिलों में प्लेसमेंट एजेंसी नहीं थी उन जिलों में जेएसबीएल को संचालन की जिम्मेदारी.
इसे भी पढ़ें – खीरू">https://lagatar.in/jdu-leader-met-cm-along-with-kheeru-discussed-about-development/">खीरू

के साथ जदयू नेता सीएम से मिले, विकास को लेकर हुई चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही