Search

झारखंड कैबिनेट : राज्यकर्मियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों पर मुहर लगी. राज्य के कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है. 1 जनवरी से राज्यकर्मियों को महंगाई भत्ते में 38 से बढ़ा कर 42 प्रतिशत करने का फैसला लिया गया है. यह बढोतरी एक जनवरी 2023 से प्रभावी होगी. इस फैसले से राज्य सरकार पर  441 करोड़ 52 लाख का अतिरिक्त भार पड़ेगा. इसके साथ ही राज्य सरकार के पेंशन/पारिवारिक पेंशनभोगियों को 1 जनवरी, 2023 के प्रभाव से महंगाई राहत की दरों में भी 4 प्रतिशत की वृद्धि की गई है.

JSBCL को दैनिक पारिश्रमिक के रूप में संचालन की स्वीकृति

कैबिनेट की बैठक में झारखंड उत्पाद (झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से खुदरा उत्पाद दुकानों का संचालन) नियमावली, 2022 के तहत झारखंड राज्य के वैसे जिले, जहां प्लेसमेंट एजेंसी का चयन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जा सकी है, उन जिलों में अधिकतम चार माह के लिए आपात व्यवस्था के अंतर्गत राजस्वहित में दिनांक 01.05.2023 से JSBCL को दैनिक पारिश्रमिक के रूप में दुकान सहायक/ विक्रेताओं की सेवा प्राप्त कर खुदरा उत्पाद दुकानों के संचालन के लिए प्राधिकृत करने की स्वीकृति दी गयी.

कैबिनेट के अन्य फैसले

  • राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों/ विभागान्तर्गत संचालित एवं राजकीय पोलिटेकनिक/राजकीय महिला पोलिटेकनिक संस्थानों में शिक्षण कार्यों को सुचारू रूप से संचालन करने हेतु स्वीकृत पदों के विरूद्ध रिक्त पदों पर कार्यरत आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापक/व्याख्याता के मानदेय बढ़ोतरी तथा गेस्ट फैकल्टी की सेवा प्राप्त करने की स्वीकृति दी गई.
  • राज्य विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विभागों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य को सुचारू रूप से संचालन हेतु स्वीकृत पदों के विरूद्ध रिक्त पदों पर कार्यरत आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापकों के मानदेय बढ़ोतरी, झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा सहायक प्राध्यापक के पद पर नियमित/बैकलॉग नियुक्ति तक पैनल का अवधि विस्तार किये जाने तथा गेस्ट फैकल्टी की सेवा प्राप्त करने की स्वीकृति.
  • झारखंड उच्च न्यायालय में दायर वाद संख्या WP (S) No.- 5104/2010 (दिलीप कुमार शर्मा बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य) के क्रम में अवर निरीक्षक उत्पाद के पद पर प्रोन्नति प्रदान करने की स्वीकृति.
  • दिलीप तिर्की, झाप्रसे तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कामडारा, गुमला आरोप मुक्त किए गए
  • अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति के जाति प्रमाण पत्र के मानक प्रपत्र में संशोधन करने की स्वीकृति .
  • झारखण्ड अवर खनन अभियंत्रण सेवा (संशोधन) नियमावली, 2023 की स्वीकृति.
  • संविदा के आधार पर कार्यरत कर्मियों के संविदा राशि के निर्धारण की स्वीकृति .
  • राज्य के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के जूनियर रेजिडेंट (एकेडमिक एवं नॉन एकेडमिक), इन्टर्नस् की वृत्तिका पुनरीक्षण एवं झारखण्ड चिकित्सा शिक्षा सेवा ( नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवाशर्त) (संशोधन) नियमावली 2023 के गठन की स्वीकृति .
  • राज्य के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों में क्लीनिकल प्रशिक्षण हेतु निजी मेडिकल कॉलेज/संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रशिक्षण शुल्क निर्धारण की स्वीकृति .
  • झारखंड राज्य औषधि नियंत्रण सेवा ( भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवाशर्त) नियमावली, 2023 के गठन की स्वीकृति .
  •  राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक 01.01.2023 के प्रभाव से महँगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति.
  • राज्य सरकार के पेंशनधारियों / पारिवारिक पेंशनभोगियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक 01.01.2023 के प्रभाव से महँगाई राहत की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति.
  • वित्त विभाग, झारखंड सरकार अंतर्गत कोषागार/उपकोषागारों में अनियमित रूप से नियुक्त एवं कार्यरत 09 डाटा इंट्री ऑपरेटर के सेवा नियमितीकरण के स्वीकृति.
  • पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर अनुमंडलीय न्यायालय के गठन की स्वीकृति.
  • भूतात्विक विश्लेषक का भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त संशोधन नियमावली, 2023 की स्वीकृति.
  • बनहौरा, रांची में PMAY के "भागीदारी में किफायती आवास" अन्तर्गत EPC मोड पर 180 आवास के निर्माण हेतु 64,81,484 रूपये की योजना पर घटनोत्तर प्रशासनिक स्वीकृति.
  • झारखंड वित्त नियमावली तहत राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद , कोलकाता का मनोनयन के आधार पर चयन कर राज्य में 02 वर्षों के लिए 02 मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस के संचालन की स्वीकृति की स्वीकृति.
  • बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद अंतर्गत बोकारो जिले के नावाडीह में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य हेतु रू. 25,78, 65,000/- रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति.
  • प्राकृतिक आपदा/दुर्घटना/सामान्य मृत्यु की स्थिति में मृत प्रवासी श्रमिक के पार्थिव शरीर को पैतृक निवास स्थान लाने एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व से संचालित अन्तराजजीय प्रवासी मजदूरों के सर्वेक्षण एवं पुनर्वास की योजना में झारखंड के प्रवासी श्रमिकों के सामान्य मृत्यु की स्थिति में योजना अंतर्गत देय सहायता राशि में बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति.
  • चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य स्कीम अंतर्गत CCTNS परियोजना को 5 वर्षों (वर्ष 2023-24 से 2027-28) तक क्रियान्वयन हेतु एवं विभिन्न कार्यालयों के लिए उपकरणों के क्रय हेतु 71,50,68,030 रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति.
  • झारखंड मोटरयान निरीक्षक संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा की अन्य शर्ते) (संशोधन) नियमावली, 2023 पर स्वीकृति .
  • उद्योग विभाग के अधीन उद्योग निदेशालय एवं जिला उद्योग केन्द्रों में उद्योग विस्तार पदाधिकारी संवर्ग के कर्मियों की भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्तो से संबंधित अधिसूचित नियमावली 2014 (समय-समय पर यथा संशोधित) में संशोधन की स्वीकृति .
  • स्थानीय नगर निकायों में आम निर्वाचन स्थगित होने के कारण प्रशासक की नियुक्ति की स्वीकृति.
इसे भी पढ़ें – ओड़िशा">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-will-meet-40-thousand-tribal-children-in-odisha/">ओड़िशा

में 40 हजार आदिवासी बच्चों से मिलेंगे मुख्यमंत्री हेमंत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp