Search

 
 
 

झारखंड कैडर के IPS अजय भटनागर रिटायर, अगले दो माह में तीन डीजी होंगे सेवानिवृत

 
Ranchi :  झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अजय भटनागर शनिवार (30 नवंबर) को सेवानिवृत हो गये. अजय भटनागर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे और सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे. वहीं अगले दो महीने के दौरान झारखंड पुलिस के तीन डीजी रैंक के आईपीएस अधिकारी भी सेवानिवृत हो जायेंगे. तत्कालीन डीजीपी अजय कुमार सिंह व एम मीणा जनवरी 2025 में और आरके मल्लिक 31 जनवरी 2025 को रिटायर होंगे.

एक जनवरी से तीन IPS हो जायेंगे IG, छह बन जायेंगे DIG

नये साल के पहले दिन यानी एक जनवरी 2025 से 2007 बैच के तीन आईपीएस अनूप बिरथरे, सुनील भास्कर और मयूर पटेल कन्हैयालाल आईजी रैंक में प्रोन्नत हो जायेंगे. इसके अलावा 2011 बैच के सीनियर एसपी रैंक (सीनियर सिलेक्शन ग्रेड) में प्रोन्नत छह आईपीएस अधिकारी एक जनवरी 2025 से डीआईजी हो जायेंगे. सीनियर एसपी रैंक में प्रोन्नत अधिकारी को राज्य सरकार चाहे तो वर्तमान में कहीं भी प्रभारी डीआईजी बना सकती है. इनमें चंदन झा, चंदन सिन्हा, प्रियदर्शी आलोक, अजीत पीटर डुंगडुंग, अनुरंजन किस्पोट्टा और अंबर लकड़ा शामिल हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही