Search

 
 
 

झारखंड कैडर के IPS संजय आनंद लाठकर परमाणु ऊर्जा विभाग में देंगे योगदान

 
  • झारखंड कैडर के IPS संजय आनंद लाठकर को परमाणु ऊर्जा विभाग में मिली नई जिम्मेदारी 
Ranchi :  झारखंड कैडर के 1995 बैच के आईपीएस संजय आनंद लाठकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे. केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संजय लाठकर को परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन आईजी (सुरक्षा) के पद पर एडीजी के स्तर और वेतन पर नियुक्त करने के विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यह नियुक्ति संजय लाठकर की पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी सेवानिवृत्ति तक, यानी 30 सितंबर 2028 तक या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, दो वर्ष की अवधि के लिए की जायेगी. इस दौरान उनका वेतन मैट्रिक्स स्तर 14 से स्तर 15 तक अस्थायी रूप से अपग्रेड किया जायेगा. आईपीएस संजय आनंद लाठकर वर्तमान में झारखंड पुलिस में एडीजी (अभियान) के पद पर कार्यरत हैं.
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें 
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही