झारखंड कैडर के IPS एसएन प्रधान 31 अगस्त को होंगे रिटायर
Ranchi : झारखंड कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी एसएन प्रधान दो दिन बाद यानी 31 अगस्त सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) हो जायेंगे. वे वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीजी हैं. 31 अगस्त को रिटायर होने के बाद उन्हें झारखंड पुलिस विदाई देगी. एसएन प्रधान के अलावा 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय भटनागर भी इसी वर्ष नवंबर में सेवानिवृत्त होंगे. वे भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और वर्तमान में सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं.
Leave a Comment