Search

 
 
 

पीएम मोदी के सलाहकार झारखंड कैडर के अधिकारी अमित खरे को मिला एक्‍सटेंशन

 
New Delhi : पीएम नरेंद्र मोदी के सलाहकार अमित खरे के कार्यकाल को एक्‍सटेंशन दिया गया है. बता दें कि अक्टूबर 2023 में उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था. अमित खरे झारखंड कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.                                                              ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अमित खरे का संबंध रांची से रहा है

अमित खरे का संबंध रांची से रहा है. उन्होंने केंद्रीय विद्यालय(रांची) से मैट्रिक पास कर दिल्‍ली के प्रतिष्ठित सेंट स्‍टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की. इस क्रम में आईआईएम अहमदाबाद से पोस्‍ट ग्रेजुएशन किया. आगे चल कर अमेरिका की साइकेरस यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्‍ट्रेशन की पढ़ाई की है.

झारखंड कैडर चुनकर रांची आये थे अमित खरे

सन 2000 में बिहार बंटवारे के बाद अमित खरे झारखंड कैडर चुन कर रांची आ गये थे. वे झारखंड में वित्त सचिव, उच्च शिक्षा सचिव, विकास आयुक्त रहे. तत्कालीन राज्यपाल वेद मारवाह के प्रधान सचिव भी रहे.   अमित खरे भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय में सचिव रह चुके हैं. वे रांची विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर भी रहे थे. जान लें कि अमित खरे ने नयी शिक्षा नीति- 2020 और आईटीरुल्‍स-2021 के प्रावधानों को बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. अमित खरे आईएएस अधिकारी के रूप में 36 साल के करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही