Ranchi News : जाति, आय, आवासीय और आर्थिक रुप से पिछड़ा (EWS) प्रमाण पत्र अब ऑफलाईन भी बनेंगे. कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. 27 अगस्त को जारी आदेश की प्रति सभी जिलों के उपायुक्त को भेजी गयी है.
पत्र के मुताबिक जाति, आय, आवासीय व EWS प्रमाण पत्र अब ऑनलाईन के साथ-साथ ऑफलाईन भी जारी किये जायेंगे. यह व्यवस्था अगले तीन माह तक के लिए जारी रहेगी.
उल्लेखनीय है कि कुछ जिलों के उपायुक्तों ने सरकार को जानकारी दी थी कि जाति, आय, आवासीय व EWS प्रमाण पत्रों के लिए आवेदनों की संख्या बहुत अधिक हो गयी है. उपायुक्तों ने ऑफलाईन प्रमाण पत्र जारी करने की अनुमति मांगी थी. जिसके बाद सरकार के स्तर से ऑफलाईन प्रमाण पत्र जारी करने का फैसला लिया गया.
प्रमाण पत्र अंचल कार्यालय और एसडीओ कार्यालय से जारी किये जाते हैं. इन कार्यालयों में आवेदनों की संख्या बहुत बढ़ गई थी. इससे आवेदन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.
ज्ञात हो कि सरकार ने 22 फरवरी 2022 को एक आदेश जारी किया था. जिसके मुताबिक भी जाति प्रमाण पत्र ऑफलाईन बनाये जाने की अनुमति दी गई थी. जिसे बाद में ऑनलाईन किया जाता था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.