Search

 
 
 

झारखंड : 11 जिलों के जेलों में होगी कक्षपालों की नियुक्ति

 
Ranchi :  झारखंड के 11 जिलों के जेलों में संविदा के आधार पर कक्षपालों की नियुक्ति होगी. सको लेकर जेल आईजी ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक, 150 भूतपूर्व सैनिकों को एक साल के अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जायेगा. जरुरत के अनुसार इस अनुबंध को बढ़ाया भी जा सकता है.

जानें किस जेल में कितने कक्षपालों की होगी नियुक्ति:

  • - केंद्रीय कारागार हजारीबाग : 52
  • - मंडल कारा चतरा : 01
  • - मंडल कारा लातेहार : 02
  • - उपकारा बरही : 09
  • - उपकारा रामगढ़ : 01
  • - मंडल कारा धनबाद : 21
  • - मंडल कारा चास, बोकारो : 05
  • - मंडल कारा जामताड़ा : 12
  • - उपकारा तेनुघाट : 04
  • - केंद्रीय कारागार जमशेदपुर : 40
  • - मंडल कारा सिमडेगा : 03

20 हजार रूपये मिलेगा वेतन

अनुबंध पर नियुक्त किये गये भूतपूर्व सैनिकों को हर महीने 20 हजार वेतन मिलेगा. हर साल सेवा अवधि के विस्तार होने पर मानदेय में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी की जायेगी. इन कर्मियों को एक साल में सिर्फ 20 दिन का ही क्षतिपूर्ति अवकाश मिलेगा. ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर राज्य के पुलिस कर्मियों को जो राशि मिलती है, वही राशि इन कर्मियों को दी जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही