Search

 
 
 

झारखंड केंद्रीय विवि के छात्रों का विरोध प्रर्दशन

 
Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को हॉस्टल सुविधा, मुफ्त बस सेवा और नये कैंपस में गार्ड के मांग को लेकर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद विश्वविद्यालय के डीन छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू), कुलसचिव (रजिस्टार) और कुलपति से मिलकर मांग पत्र सौंपा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया. प्रदर्शन में शामिल हुए छात्र राहुल कुमार और दिशा प्रामाणिक ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्या से अवगत होते हुए भी अनजान बना है. इस कारण हम छात्रों को प्रदर्शन करना पड़ा है. छात्र अनमोल और सूरज ने कहा हॉस्टल सुविधा, बस सुविधा सुचारु रूप से नहीं मिल पाती है, यह छात्रों की पहली समस्या है. वहीं विजय और आर्यन ने मांग जल्द पूरा नहीं होने पर फिर से तीव्र विरोध प्रदर्शन करने की बात कही. प्रियंका और बादल ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन सुविधा के नाम पर कई गुना ज्यादा फीस लेता है. लेकिन किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दे रहा है. इसके अलावा छात्रों ने चैरी- मानतू में बने नये परिसर तक जाने वाले मार्ग को बेहतर कर सुरक्षा गार्ड का इंतजाम करने को कहा. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mnrega-scam-hc-directs-to-complete-investigation-in-six-months/">हजारीबाग

मनरेगा घोटाला : HC ने छह महीने में जांच पूरी करने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही