Search

 
 
 

झारखंड चेंबर का चुनाव 22 सितंबर को

 
Ranchi: झारखंड चेंबर (सत्र 2024-25) का चुनाव 22 सितंबर को गुरुनानक स्कूल सभागार में होगा. मतदान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगा. उम्मीदवार नौ और 10 सितंबर को शाम चार बजे तक नामांकन कर सकेंगे. नामांकन वापसी की तिथि 12 सितंबर की शाम चार बजे तक है. इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा. चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया ने कहा कि कंपनी लॉ के अनुसार, उम्मीदवारों को नामांकन प्रपत्र के साथ डीन नंबर देना अनिवार्य है. डीन नंबर नहीं होने की स्थिति में आवेदन रद्द कर दिया जाएगा. डीन जमा करने के लिए उम्मीदवारों को कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा. 20 सितंबर तक उम्मीदवार चुनावी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं. 20 सितंबर की रात 10 बजे के बाद प्रचार-प्रसार पूरी तरह वर्जित रहेगा. चुनाव के को-चेयरमैन अंचल किंगर ने कहा कि चुनाव में कुल 3909 मतदाता शामिल होंगे. चेंबर की सदस्यता सूची के अनुसार, 3656 लाइफ मेंबर, 156 जनरल मेंबर, 83 संबद्ध संस्थाएं, 11 कॉरपोरेट मेंबर और तीन पैट्रोन सदस्य हैं. उन्होंने जनरल, कॉरपोरेट और संबद्ध संस्थाओं से अपील की है कि सदस्यता शुल्क का ड्यूज यदि बकाया है, तो चुनाव से पूर्व उसका भुगतान कर दें. बकाया होने की स्थिति में मतदान से वंचित किया जा सकता है. हर सदस्य को एक वोट करने का अधिकार है. केवल संबद्ध संस्थाओं को ही दो वोट देने का अधिकार है. इसे भी पढ़ें - अगले">https://lagatar.in/rahul-gandhi-will-go-to-america-next-week-will-interact-with-the-indian-community-including-national-news-at-a-glance/">अगले

सप्ताह अमेरिका जायेंगे राहुल गांधी..  भारतीय समुदाय से करेंगे संवाद…सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही