Search

 
 
 

बजटीय कार्यशाला में झारखंड चैंबर ने दिये अपने सुझाव

 
Ranchi: झारखंड बजट में स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ ही सरकार के राजस्व संग्रह में वृद्धि के लिये चैंबर ऑफ कॉमर्स ने वित्त विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में शामिल होकर अपने सुझावों से अवगत कराया. चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने वित्त मंत्री द्वारा बजट के लिए सुझाव आमंत्रित किये जाने की प्रक्रिया का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि उद्योग लगाने के लिए भूमि की पर्याप्त उपलब्धता जरुरी है. उन्होंने सुझाया कि खासमहल भूमि जिसपर पर 50-60 वर्षों से लोग निवास कर रहे हैं अथवा उसका उपयोग कर रहे हैं, वैसी भूमि को मालिकाना हक देकर फ्रीहोल्ड करना चाहिए, साथ ही गैर मजरूआ मालिक प्रकृति की भूमि को भी फ्रीहोल्ड करने पर अवश्य विचार किया जाना चाहिए. सरकार के राजस्व संग्रह में वृद्धि के लिये उन्होंने राज्य में बंद पडी लौह अयस्क की खदानों को जल्द खोलने, व्यवसायिक वाहनों पर वर्षों से बकाया टैक्स की प्राप्ति के लिये वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाने और नगर निगम से जुडे़ सभी प्रकार के बकाया टैक्स की प्राप्ति के लिये वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाने का सुझाव दिया. यह कहा कि इन उपायों से सरकार को हजारों करोड रूपये की तत्काल आमदनी होगी. उन्होंने कहा कि वित्तिय वर्ष 2024-25 के बजट में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट में वृद्धि जरूर की जानी चाहिए ताकि पंचायत स्तर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें. वित मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने चैंबर अध्यक्ष द्वारा सुझाये गये सभी बिंदुओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार के लिए आश्वस्त किया. कार्यशाला में विभिन्न विभागों के सचिव समेत चैंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीतिन प्रकाश, चाईबासा चैंबर के अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, सदस्य प्रमोद चौधरी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें- हरिहरगंज">https://lagatar.in/many-news-of-hussainabad-medininagar-including-janata-darbar-organized-in-hariharganj-block-office/">हरिहरगंज

प्रखंड कार्यालय में लगा जनता दरबार समेत हुसैनाबाद-मेदिनीनगर की कई खबरें
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही