Search

 
 
 

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मनाया 63 वां स्थापना दिवस

 
Ranchi : शुक्रवार को 63वें स्थापना दिवस के अवसर पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने चैंबर भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि चैंबर के पूर्व अध्यक्ष केके पोद्दार एवं संजय सेठ ने चैंबर के नये मेंबर्स डायरेक्टरी का विमोचन किया. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने चैंबर के क्रियाकलापों का उल्लेख करते हुए और अधिक तीव्रता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर चैंबर के संस्थापक अध्यक्ष स्व. हरकचंद जैन के परिवार की ओर से उपस्थित राखी जैन और पदम जैन को भी चैंबर द्वारा सम्मानित किया गया. झारखंड चैंबर की प्रगति में योगदान के लिए पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया.

आज यह चैंबर एक बड़ा वटवृक्ष बन गया है- किशोर मंत्री

इस अवसर पर चैंबर की सदस्य सोनी मेहता ने सभी पूर्व अध्यक्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और उनके कार्यों की प्रशंसा की. मौके पर चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने प्रदेश के सभी व्यापारियों, उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए एकजुट होकर राज्य के विकास में अपना योगदान देने की अपील की. पूर्व अध्यक्ष आरके सरावगी और अर्जुन प्रसाद जालान, मनोज नरेडी, पवन शर्मा और ललित केडिया ने इस अवसर पर चैंबर के संस्थापक अध्यक्ष स्व. रायबहादुर हरकचंद जैन, संस्थापक मानद सचिव स्व. आत्माराम बुधिया के साथ ही सभी संस्थापक सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि तत्कालीन सदस्यों ने संगठन ही शक्ति है की तर्ज पर आज से 63 वर्ष पूर्व चैंबर की स्थापना में अहम भूमिका निभाई. परिणामस्वरूप आज यह चैंबर एक बड़ा वटवृक्ष बनकर राज्य के उद्योग-व्यवसाय के विकास हेतु लगातार कार्यरत है. चैंबर की आवाज को सरकार तक पहुंचाने में सहयोग करने के लिए चैंबर अध्यक्ष ने अपने संबोधन के दौरान सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का भी आभार जताया.

ये भी थे मौजूद

मौके पर पूर्व अध्यक्ष केके पोद्दार, आरके सरावगी, केके साबू, ललित केडिया, संजय सेठ, नवल किशोर सिंह, गिरीश मल्होत्रा, अर्जुन प्रसाद जालान, अरुण बुधिया, मनोज नरेडी, अंचल किंगर, रंजीत टिबडेवाल, पवन शर्मा, विनय अग्रवाल, रंजीत गाड़ोदिया, प्रवीण जैन छाबड़ा, पूर्व सचिव आरके चौधरी, योगेंद्र पोद्दार, सुबोध गुप्ता, जसविंदर सिंह, मनोज मिश्रा, किशन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विकास झाझारिया, राजीव चौधरी, कमल सिंघानिया समेत सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें –सीट">https://lagatar.in/jmm-is-busy-preparing-for-lok-sabha-elections-by-focusing-on-the-seat/">सीट

को फोकस करते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा झामुमो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही