Search

झारखंड चैंबर ने एएसजीआई हॉस्पिटल में लगाया फ्री चेकअप कैंप

Ranchi : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा  करमटोली रोड स्थित एएसजीआई हॉस्पिटल में रविवार को फ्री चेकअप कैंप लगाया गया. जिसमें चैंबर के करीब 50 सदस्यों ने कैंप में अपने-अपने आंखों की जांच कराई. हॉस्पिटल की व्यवस्था बहुत ही शानदार है और सभी अनुभवी डॉक्टरों द्वारा मरीजों की अच्छे से जांच की गई. डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल अत्याधुनिक व्यवस्था से लैस है. हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर जयंत कुमार एवं उनके सहयोगी स्टाफ बहुत ही अनुभवी हैं और बहुत ही अच्छी सेवा प्रदान की. चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि चैंबर द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव शैलेश अग्रवाल, कार्यक्रम के संयोजक अनीश सिंह, जसविंदर सिंह के अलावा किशन अग्रवाल, आनंद जालान, राजीव चौधरी, शैलेंद्र सुमन, हॉस्पिटल के दीपक कुमार, अमित कुमार सहित अन्य दर्जनों सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-60-students-of-law-college-pleaded-with-the-vice-chancellor-including-2-news/">हजारीबाग

: लॉ कॉलेज के 60 विद्यार्थियों ने कुलपति से लगाई गुहार समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//