Search

 
 
 

झारखंड चैंबर ने पिठोरिया रोड के सोसो गांव में किया पौधरोपण

 
Ranchi : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पिठोरिया रोड के सोसो गांव में 75 आम के फलदार पौधे लगाए गए. झमाझम बारिश के बीच उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-एक पौधे लगाये. चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि पौधरोपण से ही प्रकृति की रक्षा संभव है और इसे हरा-भरा बनाया जा सकता है. आज जो पौधा रोप रहे हैं, वह भविष्य की पूंजी है. मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों को उन्होंने पौधरोपण करने का आह्वान किया. बरसात के समय पौधरोपण को उपयुक्त बताते हुए चैंबर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि देखते देखते यह पौधा वृक्ष बन जाएगा और लोगों को खाने के लिए आम मिलेगा. उन्होंने पौधरोपण पर प्रसन्नता जाहिर की और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए आह्वान किया. चैंबर के स्वच्छ भारत व पौधरोपण उप समिति के चेयरमैन किशन अग्रवाल ने मौके पर उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पौधरोपण का यही सही समय है. पौधरोपण करना सबसे पुण्य का कार्य होता है. इससे फल और छाया मिलती है तथा वृक्षों से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या कम होती है. उन्होंने सभी लोगों से एक-एक पौधा लगाने की अपील की. पौधरोपण कार्यक्रम में चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, स्वच्छ भारत पौधरोपण समिति के चेयरमैन किशन अग्रवाल, चेंबर के पूर्व सचिव आरके चौधरी, सदस्य आनंद जालान, अमित किशोर, कार्तिक प्रभात, राजीव चौधरी, द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की ओर से पंकज मक्कड, रोहित जैन के अलावा इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट के दर्जनों की संख्या में महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  140">https://lagatar.in/140-crore-honorarium-scam-cbi-seals-former-directors-flat-in-dhanbad/">140

करोड़ का मानदेय घोटाला : सीबीआई ने धनबाद में पूर्व निदेशक का फ्लैट किया सील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही