Search

 
 
 

झारखंड : 28 मई से दो जून तक बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

 
Ranchi : मौसम केंद्र रांची ने एक बार फिर  झारखंड में  28 मई से दो जून तक बारिश की संभावना जताई है. केंद्र के अनुसार बारिश होने से राज्य के कई जिलों में गर्मी से राहत मिलेगी. 28 से 30 मई तक राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में आंधी के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा. इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।. 31 मई को राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. इसका प्रभाव साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका जिलों में देखने को मिलेगा. एक और दो जून को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

आंधी और वज्रपात की संभावना

राज्य के उत्तर-पूर्वी 28 मई को कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा. मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन से चार दिनों में धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही