Search

 
 
 

जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड के मुख्य आरोपी छोटू कुजूर ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

 
Ranchi : जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड मामले में रांची पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू कुजूर ने रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है. पुलिस की दबिश से परेशान होकर छोटू ने आज रविवार दोपहर रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. इससे पहले आज कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम पंडरा ओपी क्षेत्र के हेसल जतरा मैदान के पास स्थित छोटू कुजूर के घर की कुर्की जब्ती गयी थी.

अपराधियों ने  कमल भूषण की  हत्या 30 मई, 2022 को गोली मारकर  कर दी थी

जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया और कहा कि घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई नहीं करें, वह सरेंडर कर देगा. एक घंटे के अंदर उसने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. गौरतलब है कि राजधानी के बड़े रियल एस्टेट व जमीन कारोबारी कमल भूषण (54 वर्ष, मधुकम निवासी) की अपराधियों ने 30 मई, 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी थी.

हत्या की जिम्मेदारी छोटू कुजूर ने ली थी

कमल भूषण की हत्या मामले में छोटू कुजूर ने दावा किया था कि उसने कमल भूषण की हत्या की है. छोटू कुजूर डब्लू कुजूर का भाई है. डब्लू के बेटे राहुल कुजूर से कमल भूषण की बेटी यामिनी ने लव मैरिज की थी. छोटू कुजूर कह रहा है कि कमल ने पुलिस के साथ मिलकर उसके परिवार को परेशान किया है. अगर अब पुलिस परिवार के सदस्यों को परेशान करेगी, तो वह रांची को साफ कर देगा. हर पांचवें दिन हत्या होगी. यह भी कहा कि वह कमल भूषण के बेटे की भी हत्या कर देगा और उसे ऐसा करने से कोई नहीं रोक पायेगा. इस मामले में रांची पुलिस ने छोटू कुजूर का भाई डब्लू कुजूर, उसके बेटे राहुल कुजूर समेत कई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही