Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत शुक्रवार को 3469 शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र

  • टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में होगा कार्यक्रम
  • माध्यमिक शिक्षकों को सरकारी स्कूलों में पदस्थापित किया जायेगा
  • स्थानीय भाषा के शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र दिया जायेगा
Ranchi : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के शुभारंभ के बाद राज्य की शिक्षा व्यवस्था में नई कड़ी जोड़ने जा रही है. इसके लिए मुख्यमंत्री शुक्रवार को 3,469 माध्यमिक शिक्षकों को टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. नियुक्त होने वाले सभी शिक्षक राज्य भर के सरकारी स्कूलों में पदस्थापित किए जायेंगे. स्कूलों में बच्चों को उनकी भाषा में शिक्षा देने हेतु स्थानीय भाषा के शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. इनमें संताली, मुंडारी, कुड़ुख एवं अन्य भाषा शामिल हैं.

रांची में पदस्थापित होंगे सर्वाधिक 279 शिक्षक

जिलावार शिक्षकों की जरूरतों को देखते हुए सरकार उन्हें नियुक्त कर रही है. जिसके अंतर्गत विभिन्न विषयों जैसे इतिहास एवं नागरिक शास्त्र में 779, संस्कृत में 398, भूगोल में 341, हिंदी में 337, अर्थशास्त्र में 260, गणित एवं भौतिकी में 268, अंग्रेजी में 249, जीव एवं रसायन विज्ञान में 232, शारीरिक शिक्षा में 184, वाणिज्य में 118, संगीत में 97, उर्दू में 27, गृह विज्ञान में 50, संथाली में 42, बांग्ला में 29, कुड़ुख में 28, नागपुरी में 11, मुंडारी में 11, कुरमाली 04, ओड़िया में 02, पंचपरगनिया में 01 तथा हो विषय में 01 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित होगा. जबकि रांची में सर्वाधिक 279, पूर्वी सिंहभूम में 263, धनबाद 240, सरायकेला - खरसावां में 230, गोड्डा में 228, पश्चिमी सिंहभूम में 200 समेत कुल 3, 469 शिक्षकों को राज्य भर के स्कूलों में पदस्थापित किया जायेगा.

शैक्षणिक सूचकांक पर अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य

राज्य में शैक्षणिक विकास को एक नई दिशा देने के लिए गांव एवं पंचायत स्तर पर राज्य सरकार द्वारा लीडर स्कूल की संकल्पना विकसित की गई है. यह योजना राज्य के मुख्यमंत्री के शैक्षणिक विकास की दूरदर्शिता तथा राज्य को शैक्षणिक सूचकांक पर अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य है. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/electricity-rate-will-increase-by-75-percent-in-jharkhand-from-june-1/">झारखंड

में एक जून से 75 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ेंगी बिजली दर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही