Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

19 नहीं 18 अगस्त को होगा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां योजना का शुभारंभ

  • - बदला शिड्यूल, अब 19 नहीं 18 को मंईयां योजना का शुभारंभ करेंगे सीएम
  • - मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 अगस्त को पाकुड़ जिले में डीबीटी के माध्यम से बहन- बेटियों के खाते में ट्रांसफर करेंगे एक हजार रुपये
  • सम्मान राशि जारी करने की तारीख तय होनी चाहिए
  • 55 प्रतिशत से ज्यादा आवेदनों को मिल चुकी है स्वीकृति
  • 18 अगस्त तक विशेष शिविरों का होगा आयोजन
Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रक्षाबंधन के दिन झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां योजना का शुभारंभ करने वाले थे. लेकिन शिड्यूल में बदलाव किया गया है. सीएम हेमंत सोरेन अब रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व 18 अगस्त को ही पाकुड़ में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे. इसके तहत महिला लाभुकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से एक हजार की सम्मान राशि ट्रांसफर की जायेगी.मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित बैठक में मुख्य सचिव एलखियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी सचिव विप्रा भाल समेत विभिन्न जिलों के उपायुक्त शामिल हुए.

एसएमएस के माध्यम से लाभुकों को दें जानकारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक में इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए विशेष शिविरों में मिल रहे आवेदनों और अब तक स्वीकृत आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कई अहम निर्देश भी दिये. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के लिए जो महिलाएं आवेदन कर रही हैं, उनके आवेदन की प्राप्ति, स्वीकृति और चयनित लाभुकों के खाते में सम्मान राशि ट्रांसफर किये जाने की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दें. ताकि उनको यह पता चल सके कि उनके बैंक खाते में सम्मान राशि डाली जा चुकी है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लाभुक महिलाओं को एसएमएस के जरिये साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरुकता संदेश भेजने का निर्देश दिया है.

सम्मान राशि जारी करने की तारीख करें तय 

मुख्यमंत्री ने महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में हर महीने की एक निश्चित तारीख तक सम्मान राशि ट्रांसफर करना सुनिश्चित करें. अधिकारियों को सम्मान राशि हस्तांतरित करने में विलंब नहीं करने को कहा है. मुख्यमंत्री ने आवेदन लेने की प्रक्रिया में अभी भी जो त्रुटियां हैं, उसे अविलंब दूर करने का निर्देश दिया है. ताकि कोई भी महिला इस योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे. साथ ही योजना को लेकर लगाये जा रहे विशेष शिविर को 18 अगस्त तक जारी रखने को कहा है. उन्होंने यह भी कहा कि यह सतत चलने वाली एक योजना है. ऐसे में आवेदन जमा करने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी. योग्य लाभुक कभी भी प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए चल रहे विशेष शिविरों में अब तक 36 लाख 69 हज़ार 378 महिलाओं ने आवेदन दिया है. इनमें से 20 लाख 37 हज़ार 754 आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही