Search

 
 
 

झारखंड : 1 नवंबर से मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता, 30 दिसंबर को फाइनल

 
Ranchi : झारखंड खेल विभाग द्वारा 2023-24 के मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल (पुरुष/ महिला) प्रतियोगिता को लेकर खेल कैलेंडर 2023-24 जारी किया है. निर्धारित तिथि के अनुरूप प्रतियोगिता कराने का निदेश दिया गया है. इसी क्रम में रांची डीसी ने जिला अंतर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को खेल कैलेंडर के अनुरूप पंचायत एवं प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया है. इसके तहत इस वर्ष कुल 5 स्तर ( पंचायत, प्रखंड, जिला,जोनल, एवं राज्य ) पर प्रतियोगिताएं होंगी.
  • पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं 01 नवंबर से 18 नवंबर 2023 तक आयोजित की जाएंगी.
  • प्रखंड स्तर की प्रतियोगिताएं 28 नवंबर से 06 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जाएंगी.
  • जिला स्तर की प्रतियोगिता 11 दिसंबर से 24 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जायेगी.
  • जोनल स्तर पर (रांची, रामगढ़, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा) में 17 दिसंबर से 20 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जाएंगी.
  • राज्य स्तर पर 27 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 तक प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी.
इसे भी पढ़ें – सरला">https://lagatar.in/students-of-sarala-birla-school-perform-brilliantly-in-the-district-level-art-festival/">सरला

बिरला स्कूल के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय कला-उत्सव में शानदार प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही