Search

 
 
 

चीफ सेक्रेट्री ने सभी जिलों के डीसी को दिया निर्देश,  इंफ्रास्ट्रक्चर के कामों में आ रही बाधा करें दूर

 
 Ranchi :  झारखंड की चीफ सेक्रेट्री अलका तिवारी ने सभी जिलों के डीसी को निर्देश दिया है कि वे इंफ्रास्ट्रक्चर के कामों को प्राथमिकता दें. इनके निर्माण कार्य में आ रही रूकावटों को जिला स्तर पर ही निपटायें. निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटिरिंग करें. अनावश्यक बाधा पहुंचाने वालों पर कार्रवाई करें. विभागों के साथ समन्वय बनाकर टाइम बाउंड योजनाओं को पूरा करें. चीफ सेक्रेट्री मंगलवार को एनएचआइ, आरओबी, राज्य के सड़क निर्माण की उन योजनाओं की समीक्षा कर रही थीं, जो मुआवजा, भूमि अधिग्रहण, फॉरेस्ट क्लीयरेंस व विधि व्यवस्था के कारण बाधित हैं.

तय की गयी समय सीमा का पूरी क्षमता से पालन करें

उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कारणों से निर्माण कार्य रूक जाता है. फिर प्रोजेक्ट की लागत भी बढ़ जाती है. इससे रिसोर्स के साथ राज्य सरकार को भी नुकसान होता है. मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि जो समय सीमा उपायुक्तों ने समस्या समाधान के लिए तय की है, वे उसका पूरी क्षमता से पालन करें. ससमय रुकावट दूर करें. समस्याओं के समाधान के लिए तय समय में बढ़ोत्तरी नहीं की जायेगी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही