Search

 
 
 

झारखंडः ठंड से ठिठुरते स्कूल जा रहे बच्चे

 
Ranchi: झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. तापमान में 3 से 7 तक गिरावट हुई है. बढ़ी हुई ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है, लेकिन स्कूल अबतक खुले हुए हैं. बच्चे ठंड में कांपते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं. कई बच्चों को ठंड ने अपनी चपेट में भी ले लिया है. अस्पतालों में सर्दी, खांसी और वायरल इंफेक्शन से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गई है. आम तौर पर ठंड बढ़ने के बाद हर साल शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में छुट्टी कर दी जाती है, लेकिन इस बार अबतक छुट्टी नहीं की गई है. शनिवार को स्कूल खुले रहेंगे. रविवार और सोमवार को बच्चों को थोड़ी राहत मिलेगी. रविवार को साप्ताहिक अवकाश है और सोमवार को मकर संक्रांति की छुट्टी है. अगर सोमवार तक ठंड का सितम ऐसे ही जारी रहा, तो शिक्षा विभाग स्कूलों में छुट्टी को लेकर अधिसूचना जारी कर सकता है. इसे भी पढ़ें- Weather">https://lagatar.in/weather-alert-temperature-dropped-by-7-degrees-in-jharkhand-garhwa-is-the-coldest/">Weather

Alert: झारखंड में 7 डिग्री तक गिरा पारा, गढ़वा सबसे ठंडा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही