Search

 
 
 

झारखंड CID ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले को दरभंगा से किया  गिरफ्तार

सीआईडी, झारखंड ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने दरभंगा (बिहार) से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से मोबाइल, सिम कार्ड समेत अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं.
 

Ranchi : सीआईडी, झारखंड ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने दरभंगा (बिहार) से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से मोबाइल, सिम कार्ड समेत अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं.

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने खुद को सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर पीड़ित को झांसे में लिया और डराकर उसके बैंक खातों से 10,00,047 रुपये की ठगी कर ली. इस मामले में पुलिस ने एक पाइंट ऑफ सेल (POS) एजेंट को गिरफ्तार किया गया है, जिसके माध्यम से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खोले गए थे.

 

पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल, सिम कार्ड समेत अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं. वहीं पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है.

 

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या वीडियो कॉल पर पैसे की मांग होने पर सतर्क रहें और ऐसी किसी घटना की तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही