Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : पैसे लेकर बच्चों का पोर्नोग्राफी वीडियो भेजने का आरोपी को सीआईडी ने केरल से किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
अब इस मामले को सीबीआई टेकओवर करेगी
Ranchi : पैसे लेकर बच्चों का पोर्नोग्राफी वीडियो भेजने के आरोपी को झारखंड सीआईडी ने केरल से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी अरुण बाबू मूल रूप से केरल के कन्नूर जिला का रहने वाला है. उसके पास से पोर्नोग्राफी वीडियो भेजने वाले दो मोबाइल फोन, टेलीग्राम लिंक और डाटा बरामद किया गया है. चाइल्ड सेक्स वीडियो और स्कॉट्स सर्विस नाम के ग्रुप में पैसा लेकर छोटे-छोटे बच्चों का पोर्नोग्राफी वीडियो भेजा जा रहा था. इसकी शिकायत बाल अधिकार कार्यकर्ता बैजनाथ कुमार ने बीते 29 अगस्त को सीआइडी से की थी.

स्कॉट्स सर्विस के नाम से ओपन ग्रुप संचालित

सीआइडी से शिकायत में कहा गया था कि टेलीग्राम चैनल के माध्यम से चाइल्ड सेक्स वीडियो और स्कॉट्स सर्विस के नाम से एक ओपन ग्रुप संचालित है, जिसका कोई भी सदस्य बन सकता है. मैं पिछले एक वर्ष से कॉल गर्ल्स दिल्ली ग्रुप का सदस्य बनकर इस ग्रुप की निगरानी कर रहा था. दिल्ली सेक्स ग्रुप से एक और ग्रुप लड़कियों का अड्डा नामक ग्रुप में एड होने के लिए लिंक मिला. इस ग्रुप में बीते 28 अगस्त को 10:41 बजे सुबह में ऑनलाइन चाइल्ड सेक्स पोर्नोग्राफी वीडियो चाहिए क्या? मैसेज आया, मैंने जवाब में हां और कैसे? लिखा. इसके लिए उन्होंने एक वीडियो इमेज का लिंक भेजा और साथ में एक डेमो वीडियो भी भेजा, जिसे देखने के बाद ऑटो डिलिट हो गया. पुनः ग्रुप में मैसेज आया कि 220 रुपये में 8000 से ज्यादा चाइल्ड सेक्स पोर्नोग्राफी वीडियो मिलेगा. जिसका भी उन्होंने एक लिंक भेजा, जिसमें उनका यूपीआइ आईडी 9341466767@ है, जो कि एयरटेल पेमेंट बैंक का है. यह लिंक मो इमरोज अंसारी द्वारा भेजा गया था.

चाईल्ड सेक्स पोर्नोग्राफी एक जघन्य अपराध

सीआइडी से की गयी शिकायत में कहा गया है कि लिंक पर मैंने रात को 220 रुपये अपनी संस्था के सदस्य चंदन कुमार के यूपीआई आईडी से भुगतान किया. इसके बाद उन्होंने पांच लिंक भेजा और साथ में अनेकों वीडियो भी भेजा.. जिसे देखने पर पता चलता है कि यह छोटे-छोटे बच्चों का चाइल्ड सेक्स पोर्नोग्राफी वीडियो है. वीडियो देखने से यह प्रतीत होता है कि यह भारत के बच्चों के साथ बनाया गया है. चाइल्ड सेक्स पोर्नोग्राफी एक जघन्य अपराध है. इस संबंध में भारत सरकार के निर्देश पर सीबीआई द्वारा जांच भी की जा रही है. दिल्ली सेक्स रैकेट ग्रुप का संचालन सूर्या भाई के द्वारा किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – धनबाद">https://lagatar.in/afspa-extended-for-6-months-in-some-parts-of-arunachal-nagaland-home-ministry-issued-notification/">धनबाद

: आयुष्मान भवः सेवा पखवाड़ा में भी इलाज के लिए तरस रहे मरीज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही