Search

झारखंड निकाय चुनाव : 1 बजे तक सिमडेगा में 42.65% वोटिंग, लातेहार व रामगढ़ में बढ़ी रफ्तार

Ranchi: झारखंड में जारी नगर निकाय चुनाव के तहत दोपहर 1 बजे तक कई जिलों में मतदान प्रतिशत में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. सुबह की तुलना में दोपहर तक मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई.

रांची नगर निगम में 1 बजे तक 24.90% वोटिंग हुई

बुंडू नगर पंचायत में  1 बजे तक 39.77% हुई वोटिंग

सिमडेगा नगर परिषद के 20 वार्डों के 37 मतदान केंद्रों पर 1 बजे तक 42.65 प्रतिशत मतदान हुआ. 
हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में 1 बजे तक 30.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.
लातेहार नगर पंचायत में 41.99 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में 1 बजे तक 38.56 प्रतिशत मतदान हुआ.
सभी स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच शांतिपूर्ण मतदान जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp