Search

झारखंड निकाय चुनाव: 11 बजे तक लातेहार में सबसे अधिक 27.1% मतदान, हजारीबाग पीछे

Ranchi:  झारखंड के विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में जारी चुनाव के दौरान सुबह 11 बजे तक कुछ जिलों के मतदान प्रतिशत के आंकड़े सामने आ गए हैं. कई स्थानों पर मतदाताओं में उत्साह देखा गया, वहीं कुछ क्षेत्रों में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही.
 
सिमडेगा नगर पालिका के 20 वार्डों के कुल 37 बूथों पर 11 बजे पूर्वाह्न तक 26.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.
रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में 11 बजे तक 23.32 प्रतिशत मतदान हुआ.
हजारीबाग नगर निगम में सुबह 11 बजे तक कुल 18.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक सबसे कम रहा.
वहीं लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में 11 बजे पूर्वाह्न तक 27.1 प्रतिशत मतदान हुआ, जो इन जिलों में सबसे अधिक है.
गोड्डा नगर परिषद, गोड्डा - 22.75%
महागामा नगर पंचायत - 25.10%

प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान का दावा किया गया है. दोपहर बाद मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही