Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड बंद आज, अलर्ट पर प्रदेश, गर्मी फुल, बत्ती गुल, अवैध खनन पर हाइकोर्ट सख्त, स्कूलों का बदला समय समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : कुर्मी/कुड़मी संगठनों और छात्रों की ओर से बुधवार को झारखंड बंद का ऐलान किया गया है. कुर्मी/कुड़मी संगठन समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर पिछले काफी समय से आंदोलनरत हैं. वहीं, झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने 60:40 नियोजन नीति के विरोध और 1932 खतियान आधारित नीति को लागू करने की मांग को लेकर झारखंड बंद का ऐलान किया है. झारखंड में भीषण गर्मी के साथ ही बिजली संकट भी गहरा गया है. प्रदेश के विभिन्न जिलों में औसतन 8 से 10 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है. संथाल परगना से लेकर कोयलांचल तक की धरती आग उगलने लगी है. सबसे गर्म संथाल परगना के देवघर और गोड्डा जिले रहे. यहां का पारा 44 डिग्री के पार रहा. इतनी भीषण गर्मी में इन जिलों में नौ घंटे तक बिजली कटौती की गई. झारखंड के गढ़वा, पलामू में अवैध माइनिंग को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने मंगलवार को अवैध माइनिंग की जांच को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान गढ़वा, पलामू के डीसी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि दोनों जिलों में किसी भी तरह का अवैध खनन और खनिज की अवैध ट्रांसपोर्टिंग न हो. झारखंड सरकार, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्कूल के समय में परिवर्तन किया है. केजी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक कक्षाएं चलेंगी. वहीं, कक्षा 6 से ऊपर वाले विद्यार्थियों की क्लासेज 7:00 से 12:00 बजे तक चलेंगी. भीषण गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. इसके अलावा कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-13.jpeg"

alt="" width="1012" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-11.jpeg"

alt="" width="1298" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/3-12.jpeg"

alt="" width="1274" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/4-10.jpeg"

alt="" width="1368" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/5-12.jpeg"

alt="" width="1600" height="1573" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/6-9.jpeg"

alt="" width="1350" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/8-12.jpeg"

alt="" width="1600" height="1271" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही