Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand : CM हेमंत सोरेन का दिल्ली दौरा, 100 से ज्यादा IT कंपनियों के सामने रखेंगे रोडमैप

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार दोपहर को विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए. उनके साथ राज्य के मुख्य सचिव, उद्योग सचिव और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी दिल्ली गए हैं. मुख्यमंत्री 8 और 9 जुलाई को आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार राज्य की औद्योगिक, तकनीकी और पर्यटन संभावनाओं को देश और दुनिया के सामने पेश करेगी.

इस बार कंसल्टेशन का थीम "Explore Infinite Opportunities" रखा गया है. सरकार का लक्ष्य झारखंड को आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), उद्योग और पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करना है. इसके जरिए राज्य में नए निवेश आकर्षित करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की कोशिश की जाएगी.

 

सरकार का मानना है कि डिजिटल तकनीक और एआई का बेहतर उपयोग कर शासन और प्रशासन को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाया जा सकता है. साथ ही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में भी नई तकनीक अहम भूमिका निभाएगी.

 

कार्यक्रम में देश-विदेश की करीब 100 बड़ी आईटी कंपनियों, नीति निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है. सरकार उन्हें रांची में विकसित आईटी पार्क की जानकारी देगी और राज्य में निवेश के अवसरों से परिचित कराएगी.

 

इस दौरान झारखंड सरकार वर्ष 2026-31 के लिए तैयार की गई ड्राफ्ट एआई पॉलिसी-2026 भी पेश करेगी. विशेषज्ञों से सुझाव लेने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. सरकार जल्द ही स्टेट एआई मिशन बनाने की तैयारी में है, जबकि JAP-IT को इसकी नोडल एजेंसी बनाया जाएगा. इसके माध्यम से झारखंड एआई क्लाउड विकसित करने की योजना है.

 

निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार कई विशेष सुविधाएं भी देगी. इनमें 50 प्रतिशत तक पूंजीगत निवेश की प्रतिपूर्ति, 100 प्रतिशत स्टांप शुल्क में छूट और 100 प्रतिशत बिजली शुल्क में छूट शामिल है. सरकार यह भी बताएगी कि राज्य में हर साल 20 हजार से अधिक आईटी स्नातक तैयार हो रहे हैं, जिससे उद्योगों को लगातार प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध होगा.

 

8 जुलाई को दोपहर 1 बजे से पंजीकरण और लंच के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसके बाद डिजिटल गवर्नेंस और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर लीडरशिप डायलॉग आयोजित होगा. शाम में Shaping Jharkhand's AI Future विषय पर चर्चा की जाएगी.

 

9 जुलाई को Destination Jharkhand सत्र में पर्यटन, निवेश और समावेशी विकास पर विचार-विमर्श होगा. इसके बाद औद्योगिक प्रोत्साहन और निवेश को लेकर स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम के अंत में विभिन्न कंपनियों के साथ निवेश संबंधी एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही