Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो दिनों तक लापता झारखंड के सीएम प्रकट हुए और जेल गए- राजनाथ सिंह

Advertisement
Advertisement
Ranchi: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने झारखंड दौरे के क्रम में शुक्रवार को रांची में पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए. रांची कॉर्निवल में आयोजित रांची, खूंटी और लोहरदगा लोकसभा,कलस्टर, विधानसभा कोर कमिटी और चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए. उन्होंने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया. झारखंड की चर्चा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि उनका झारखंड से नाता बहुत पुराना रहा है, यह अलग बात है कि एक लंबा गैप हो गया. रांची में वे राजभवन के समक्ष धरना से लेकर कई कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं. एक बड़ा अनुभव झारखंड को लेकर रहा है. वो कह सकते हैं कि झारखंड में भ्रष्टाचार एक कलंक के रूप में रहा. भ्रष्टाचार का दंश झारखंड को डंस लिया. राजनाथ ने कहा, झारखंड के एक सीएम रहे जो वर्तमान में भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं. अचानक दो दिनों तक दिल्ली से लापता हो जाते हैं, केंद्रीय एजेंसियां खोजती रहती हैं. मगर अचानक प्रकट हो जाते हैं. झारखंड के सीएम लापता होने के बाद मिल गया, इसके लिए झारखंड के लोगों को धन्यवाद देता हूं, मगर लापता होने के बाद लौटते ही वे जेल चले गए. वह भी भ्रष्टाचार के आरोप में, यही दंश झारखंड का रहा है. इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी,राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, महामंत्री मनोज सिंह सहित तीनों लोकसभा के प्रभारी और प्रत्याशी शामिल थे.

मोदी के विकास कार्य के कारण आज झारखंड से नक्सलवाद खत्म हो गया

राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्य गठन के बाद झारखंड नक्सल के चपेट में था. आज इस बात की खुशी होती है कि झारखंड से नक्सल समाप्त हो गया. इसका कारण भी विकास ही है. मोदी जी के आने के बाद गांव-गांव इतने विकास कार्य शुरू किए कि उसका लाभ ग्रामीणों को मिलने लगा और नक्सली कमजोर होते चले गए. इसलिए ईमानदारी से काम करने का प्रभाव देर से ही सही मगर पड़ता है.

भाजपा सरकार बनाने के लिए नहीं देश बनाने के लिए काम करती है

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की राजनीति का केंद्र बिंदू में देश और देश की जनता है. भाजपा कभी भी सरकार बनाने और सत्ता के लिए राजनीति नहीं की. हमारी पार्टी देश बनाने क लिए काम करती है. भाजपा जो कहती है सो करती है. आज हर देशवासी और भाजपा कार्यकर्ताओं को इस बात का फर्क होना चाहिए कि उनका नेतृत्व नरेंद्र मोदी जैसा व्यक्तित्व कर रहा है. मोदी जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि संस्था हैं. काम करने और निर्णय लेने का कलेजा होना चाहिए. उन्होंने वन नेशन और वन इलेक्शन मामले पर विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि इसमें विपक्ष को दिक्कत क्या है. बताएं, सही सुझाव दें,केवल विरोध के लिए विरोध नहीं होना चाहिए. वन नेशन, वन इलेक्शन से समय और पैसा दोनों की बचत होगी. काम अधिक होगा. इसमें दिक्कत क्या है.

आज सौ का सौ रुपया अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिसका जिक्र पूर्व पीएम राजीव गांधी ने किया था

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी ने कहा था, हम दिल्ली से 100 रुपया भेजते हैं, मगर अंतिम व्यक्ति तक 14 पैसा पहुंचता है. मगर आज हम यह कह कसते हैं कि सौ का सौ रुपए सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है. मैं यह नहीं कहता है कि भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म हो गया है, या खत्म हो जाएगा. मगर इसका प्रयास तो करना ही होगा. हमारे प्रधानमंत्री ने प्रयास शुरू किया. केवल राजनीतिक भाषण से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा. पहले सिस्टम को ठीक करना होगा. जिसका प्रयास भाजपा और भाजपा की सरकार ने शुरू कर दिया है.

कर्म करते रहें और धैर्य-संयम रखें कार्यकर्ता

राजनाथ सिंह ने भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप पूरी दुनिया में एक ऐसे पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जहां पर मांगने से कुछ नहीं मिलता है. समय अनुसार कर्म के अनुसार सब मिलता है. हर किसी को चुनाव और टिकट पाना ही लक्ष्य होता है, होना भी चाहिए, मगर वे केवल इसके लिए भाजपा में आए हैं तो गलतफहमी में हैं. कर्म करते हुए समय का इंतजार करें. संयम रखें, धैर्य रखें और राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करते रहें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही